अमर भारद्वाज सह-स्टेट हेड छत्तीसगढ़ डीएम इंडिया न्यूज़

(कोरबा) नगर के प्रतिष्ठित एवं वयोवृद्ध नागरिक सहदेव पाल का शुक्रवार को 105 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने मुख्य मार्ग स्थित गौरीशंकर मंदिर के पीछे अपने निज निवास में अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार मिलते ही पाल समाज, परिजनों, परिचितों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।


स्वर्गीय सहदेव पाल अपने सरल स्वभाव, सामाजिक व्यवहार और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए परिचित थे। वे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यापारी स्वर्गीय रामदेव पाल (प्रयाग जलपान गृह) के बड़े भाई तथा स्वर्गीय राधेश्याम पाल, स्वर्गीय बाबूलाल पाल एवं सेवानिवृत्त एसईसीएल कर्मचारी रामविलास पाल के पिता थे।


वे कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं पत्रकार सत्यनारायण पाल, विजय पाल (पाल ट्रेडर्स), संतोष पाल (प्रयाग होटल), अधिवक्ता अशोक पाल, आजाद पाल (आरडी पान) एवं कमलेश पाल के दादा थे। उनके निधन से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। वहीं, उनके लंबे जीवन और सामाजिक परिचय के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

शनिवार सुबह निकलेगी अंतिम यात्रा

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, स्वर्गीय सहदेव पाल की अंतिम यात्रा शनिवार, 22 अगस्त को सुबह 9 बजे उनके निज निवास, गौरीशंकर मंदिर के पीछे से निकलेगी। अंतिम यात्रा के बाद मोतीसागर पारा स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


परिजनों ने परिचितों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों से अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने की अपील की है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।