कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो चीफ जीपीएम

(बिलासपुर) ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ के पदाधिकारियों ने 30 जून 2026 को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह के लिए बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी को औपचारिक आमंत्रण पत्र भेंट किया। महापौर ने आमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस गरिमामय समारोह में अरुण साव एवं तोखन साहू को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा पत्रकारों का सम्मान करना है।

महापौर को आमंत्रण देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वर्मा, प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक, कोषाध्यक्ष रामनारायण यादव, संरक्षक श्रीकृष्ण पाण्डेय, कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र शर्मा, कुबेर प्रसाद तिवारी तथा अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मान समारोह का आयोजन 30 जून 2026 को बिलासपुर स्थित होटल बंशीवाला (मैग्नेटो मॉल के सामने) में किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पत्रकार, मीडिया प्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

आयोजकों के अनुसार समारोह के दौरान समाजहित, प्रशासनिक सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही यह आयोजन पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय, संवाद और संगठनात्मक एकता को भी मजबूत करने का अवसर बनेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संघ के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं।