(बिलासपुर) शहर में दशहरा उत्सव और रावण दहन को लेकर कांग्रेस ने नगर पालिक निगम पर गंभीर सवाल उठाते हुए प्रेसवार्ता की। कांग्रेस नेताओं ने साइंस कॉलेज मैदान में रावण दहन के लिए नगर निगम द्वारा जारी करीब 20 लाख रुपए की निविदा को लेकर पारदर्शिता और खर्च पर सवाल खड़े किए हैं।
कांग्रेस ने कहा कि नगर निगम ने दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से साइंस कॉलेज मैदान में दशहरा उत्सव आयोजित करने के लिए निविदा जारी की है। वहीं शहर की प्रथम नागरिक महापौर पूजा विधानी द्वारा इस आयोजन की जानकारी नहीं होने की बात कही गई है। कांग्रेस ने सवाल किया कि यदि आयोजन का प्रस्ताव नगर निगम की एमआईसी में पारित है तो महापौर को इसकी जानकारी क्यों नहीं है और यदि प्रस्ताव पारित नहीं हुआ है तो निविदा किस आधार पर जारी की गई?
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि साइंस कॉलेज मैदान में पूर्व से ही एक समिति द्वारा दशहरा उत्सव आयोजित किया जाता रहा है। ऐसे में नगर निगम द्वारा वहां हस्तक्षेप करने की आवश्यकता क्या है। उन्होंने पूछा कि यदि नगर निगम एक ही है तो दो अलग-अलग स्थानों पर रावण दहन का आयोजन क्यों किया जा रहा है और क्या भविष्य में शहर के सभी स्थानों पर रावण दहन नगर निगम द्वारा कराया जाएगा।
कांग्रेस ने निविदा की अनुमानित राशि पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आयोजन का वास्तविक खर्च करीब चार लाख रुपए होने के बावजूद 20 लाख रुपए की निविदा निकाली गई है। वहीं रावण के पुतले के लिए छह लाख रुपए का प्रावधान बताया गया है, जबकि कांग्रेस के अनुसार करीब 50 हजार रुपए में पुतला तैयार हो सकता है।
कांग्रेस ने कहा कि यदि नगर निगम के पास अतिरिक्त राशि है तो उसे जनहित के कार्यों में खर्च किया जाना चाहिए। कांग्रेस कमेटी ने साइंस कॉलेज मैदान के रावण दहन का पूरा खर्च सहयोग से उठाने की पेशकश करते हुए नगर निगम से राशि जनहित में लगाने की मांग की। साथ ही पुलिस ग्राउंड के रावण दहन के लिए भी इसी तरह की निविदा जारी होगी या नहीं, इस पर स्पष्टीकरण मांगा।
कांग्रेस ने पूर्व में एमआईसी से पारित प्रस्ताव, जिसके अनुसार बिलासपुर नगर विधायक द्वारा पुतला दहन किए जाने की बात कही गई थी, का हवाला देते हुए साइंस कॉलेज मैदान में रावण दहन को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।