देवेन्द्र कुमार खूंटे रिपोर्टर रामपुर कोरबा

(कोरबा)राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी के 50 स्वयंसेवकों का सात दिवसीय विशेष शिविर 16 से 22 दिसंबर तक प्राथमिक शाला दर्रापारा, पखनापारा, भुलासीडीह में संचालित किया जा रहा है। शिविर के तीसरे दिन बौद्धिक चर्चा एवं गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें अतिथियों ने स्वयंसेवकों को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य पुरुषोत्तम पटेल, मुकेश अधलखा, अरुण कौशिल एवं मनोज गुप्ता ने व्याख्यान दिया। वक्ताओं ने अपने अनुभवों और विचारों के माध्यम से स्वयंसेवकों को प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन, सकारात्मक सोच और जीवन में बेहतर लक्ष्य निर्धारित करने के महत्व को समझने का अवसर मिला। गोष्ठी से सभी स्वयंसेवक लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम में वंदना राठौर, योगिता कंवर, माधुरी मिश्रा, राजेश्वरी जायसवाल एवं आकांक्षा जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी राधाकांत कश्यप तथा सहायक पवन श्रीवास के कुशल संचालन में तीसरे दिन की गतिविधियां संपन्न हुईं।

शिविर का संचालन कार्यक्रम संरक्षक एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी की प्राचार्य रिनि दुबे के निर्देशन में किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से स्वयंसेवकों में सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है।