कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो चीफ जीपीएम 

(गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पेंड्रा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने जरूरतमंद एवं वंचित परिवारों को दैनिक उपयोग एवं खाद्य सामग्री वितरित कर दीपावली की खुशियां साझा कीं। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय के निर्देशानुसार यह सेवा अभियान प्राचार्य नरेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी विकास कुमार वर्मा एवं सहायक प्राध्यापक जे.पी. पैकरा के मार्गदर्शन में संस्थान के अधिकारी-कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने परिवारों को कंबल, मिठाई, लाई, दीया, तेल, बाती, अगरबत्ती, नारियल, बिस्किट एवं चॉकलेट सहित विभिन्न सामग्री प्रदान की।प्राचार्य तिवारी ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां बांटना सामाजिक उत्तरदायित्व है।

कार्यक्रम अधिकारी वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल मंत्र ‘मैं नहीं, बल्कि आप’ को रेखांकित करते हुए समाज के जरूरतमंद लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनने का संदेश दिया। अभियान में डाइट के कर्मचारियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।