कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो चीफ जीपीएम

(गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)जिले के रुमगा क्षेत्र से अवैध वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्थानीय ट्रैक्टर चालकों और ग्रामीणों ने आशीष पड़वार पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाया है।

ग्रामीणों के अनुसार रुमगा और कोलबीरा क्षेत्र से रेत, मिट्टी व अन्य निर्माण सामग्री लेकर निकलने वाले हर ट्रैक्टर से 200 रुपये प्रति ट्रिप के हिसाब से पैसा लिया जा रहा है। ट्रैक्टर चालकों का कहना है कि यह वसूली दुर्रा के नाम पर की जा रही है, लेकिन इसके बदले में उन्हें किसी भी प्रकार की शासकीय रसीद या पर्ची नहीं दी जाती।


इस अवैध वसूली के कारण ट्रैक्टर मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि अगर यह शासन द्वारा निर्धारित कोई शुल्क है तो उसकी रसीद मिलनी चाहिए। बिना रसीद के पैसा लेना पूरी तरह से अवैध है।


ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर जिला कलेक्टर और खनिज विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच करे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे ताकि भविष्य में इस तरह की अवैध वसूली पर रोक लग सके।