सदानंद कुमार प्रउहा सह-संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(भिलाई) हरा भरा,स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन पर लगातार 1,319 वें दिन स्वच्छता, नशामुक्ति, पौधारोपण, गाजर घास उन्मूलन,जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर क्रमशः ग्राम पंचायत पाहंदा,तालपुरी बी ब्लॉक के शिव मंदिर परिसर, महादेव घाट रायपुर,मां बम्लेश्वरी मंदिर दुर्गा पंडाल अमलेश्वर, शिव पार्वती धाम बालोद, दुर्गा मंदिर सुरेगांव, शिव दुर्गा मंदिर सेक्टर 10 भिलाई,कपिश्वर मंदिर, भिलाई। देवी स्थल आम बगीचा पाहंदा में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम को स्वच्छता अभियान करते देख पांहदा ग्राम निवासी युवा ओमप्रकाश ठाकुर भी इस अभियान शामिल हुए उनको स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति की टीम ने उनसे पूछा कि इस स्थान पर इतना कचरा क्यों है तो उन्होंने बताया कि यहां लोग पिकनिक मनाने वाले आते हैं इसलिए गंदगी है, हम चाहते हैं कि पाहंदा ग्राम महिला सरपंच ठाकुर जी थोड़ा यहां भी साफ-सफाई कराते रहें और यहां गंदगी करने वालों पर जुर्माना लगाए तो इस बगीचे का वातावरण भी साफ सुथरा रहेगा।मेरा इस समाचार के माध्यम सरपंच जी से यही निवेदन है कि इस स्थान पर ध्यान दें।

इस अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र साहू, टिकेंद्र हरदेल बालोद से,कार्तिक राम चंद्राकर, महेंद्र यादव, ओमप्रकाश ठाकुर पांहदा से,खिलेंद चक्रधारी अकोला से,भागीरथी सिन्हा,डेरहा देशमुख, शंकर गोटे रायपुर से, निर्मला गोटे रायपुर से, दीपक यादव अम्लेश्वर से एवं अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।