चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर) जिले मे लगातार मूसलाधार बारिश से खेतों में भरा पानी, कटकर रखी धान की फसल सड़ने और खराब होने की खतरा बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पहले अर्नब तूफान और उससे हुई बारिश के कारण खेतों में तैयार धान की फसल गिरकर काफी हद तक नुकसान पहुंचा चुकी है। वहीं अब अकवन चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से लगातार हो रही बारिश ने बची-खुची फसल पर भी बर्बादी का खतरा मंडरा रहा है। किसानों का सालभर की कड़ी मेहनत को इस तरह बर्बाद होता देख किसान बेहद चिंतित हैं।

क्षेत्र के अधिकांश किसानों ने धान कटाई का काम शुरू कर दिया है, जबकि कई किसानों ने धान काटकर खेतों में ही रखा हुआ है। ऐसे में लगातार बारिश होने से खेतों में पानी भर गया है। खेतों में कटे पड़े हुए धान के सड़ने और खराब होने की आशंका बढ़ गई है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

किसानों का कहना है, की शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। खेतों से पानी निकलने और जमीन सूखने में करीब एक सप्ताह तक का समय लग सकता है। इस दौरान खेतों में कटे पड़े धान के करपा खराब होने और उसमें जराई और सड़ने की आशंका है।

सालभर की मेहनत पर फिर रहा पानी..

किसानों का कहना है कि बड़ी मेहनत और उम्मीदों के साथ धान की फसल तैयार की थी। पहले मौसम की मार से खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा और अब कटाई के समय हो रही बेमौसम बारिश ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

किसानों को अब मौसम खुलने और खेतों से जल्द पानी निकलने का इंतजार है। अन्नदाता की चिंता है कि कहीं कुदरत की मार उनकी सालभर की मेहनत पर पानी न फेर दे।