चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर)कांग्रेस भवन में आज इंडिया गठबंधन के घटक दलों की विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रमुख रूप से कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, सीपीआईएमएल, रा.का.पा (शरद पवार) , समाजवादी पार्टी आदि दलों के साथ वोटर लिस्ट और चुनावी अनियमिताओं को लेकर विरोध की रूप रेखा तय की गई।


CEC द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण ( SIR) की प्रक्रिया, जिसमें अनाधिकृत रूप से नए मतदाताओं को जोड़ना, नाम को हटाना तथा निर्वाचन आयोग की IT प्रणाली को दिल्ली में केंद्रीकृत करना शामिल है पर सभी दलों ने अपनी नाराज़गी व्यक्त की।


ये भी सर्वव्याप्त है की चुनावी तंत्र का इस्तेमाल सत्तारूढ़ बीजेपी को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है, साथ ही ये स्पष्ट है की निर्वाचन आयोग को एक व्यक्ति के नियंत्रण वाली व्यवस्था के रूप में चलाया गया, जिसमें राज्य के अधिकारियों को दरकिनार करते हुए व्यापक चुनावी अनियमिताओं को अंजाम दिया गया।


इंडिया गठबंधन इस तानाशाही पूर्ण कार्यप्रणाली एवं संस्थागत कब्जे के प्रति अपना कड़ा विरोध दर्ज कराने के लिए संकल्पित है।


सभी घटक दलों का ये मानना है की निर्वाचन आयोग निष्पक्ष काम नहीं कर रहा है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के नाम पर मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है और विपक्ष को नुकसान पहुंचाने के लिए साजिश के तहत लाखों वैध मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। सभी ने एक स्वर में कहा की हमारा यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक श्री ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाया नहीं जाता, उनकी गिरफ्तारी नहीं होती और विधि अनुसार दंडित नहीं किया जाता।


सर्वसम्मति से 07 ऑक्टबर को दोपहर 12 बजे एक सयुक्त पत्रकार वार्ता करने का भी निर्णय लिया गया है जिसमे प्रमुखता से श्री ज्ञानेश कुमार की तत्काल गिरफ्तारी, पद से तुरंत हटाने तथा उनके कार्यकाल में लिए गए सभी निर्णयो एवं मतदाता सूची में किए गए बदलावों की व्यापक और स्वतंत्र समीक्षा की मांग की जाएगी।


बैठक में सिद्धांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री, शैलेश पांडे, राजेंद्र शुक्ला, नरेंद्र बोलर, पवन शर्मा, सुखोउ निषाद, धनीराम यादव, लल्लन राम, राकेश शर्मा, अभय नारायण राय, गौरव ऐरी, मो शाहनवाज, संजय चौहान, ब्रह्मदेव सिंह, प्रथमेश मिश्रा, विनय शर्मा, भैरवचंद्र निषाद, धीरज शर्मा, भागवत प्रसाद मेरसा, दुर्गा प्रसाद मेरसा, हरी साहू, पारस राम, महेंद्र रात्र, बबलू मगर, विकास सिंह, राम यादव, कौशिक आदि बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।