(कोरबा)छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर 18 नवंबर को प्रदेश के सभी जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों में आक्रोश रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। रैली के माध्यम से राजस्व पटवारियों के शांतिपूर्ण आंदोलन के समर्थन में उनके विरुद्ध की जा रही विभागीय कार्यवाहियों का विरोध तथा प्रदेश के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लंबित महंगाई भत्ते और देय तिथि से एरियर भुगतान की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी।
ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विगत पखवाड़े से शांतिपूर्ण आंदोलनरत है। फेडरेशन ने आरोप लगाया है कि आंदोलनरत पटवारियों के विरुद्ध विभिन्न स्तरों पर की जा रही दंडात्मक कार्यवाहियां अनुचित हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण आंदोलन कर्मचारियों का अधिकार है। उनकी जायज मांगों पर संवाद एवं सकारात्मक पहल करने के बजाय दमनात्मक कार्यवाही किया जाना उचित नहीं है।
इसी प्रकार प्रदेश के लगभग पांच लाख कर्मचारी-अधिकारी महंगाई भत्ते के लंबित भुगतान एवं देय तिथि से एरियर नहीं मिलने के कारण आर्थिक नुकसान का सामना कर रहे हैं। फेडरेशन द्वारा समय-समय पर शासन-प्रशासन का ध्यान इन समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया जाता रहा है, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं होने के कारण अब आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
फेडरेशन के प्रांतीय नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि 18 नवंबर को दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आक्रोश रैली आयोजित की जाएगी। यदि शासन द्वारा मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो प्रदेश के सभी जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदेही शासन-प्रशासन की होगी।
कोरबा में घंटाघर ओपन थिएटर से निकलेगी रैली
इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा कोरबा द्वारा 18 नवंबर को दोपहर लगभग 1 बजे घंटाघर स्थित ओपन थिएटर से आक्रोश रैली निकाली जाएगी, जो कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर संपन्न होगी। यहां जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा।
जिला संयोजक डॉ. तरुण सिंह राठौर एवं पदाधिकारीगण विपिन यादव, तरुण प्रकाश वैष्णव,रामकपूर कुर्रे,नित्यानंद यादव, मानसिंह राठिया, अनिल रात्रे, विनय सोनवानी, सर्वेश सोनी, नरेंद्र श्रीवास, के.डी. पात्रे, प्रवीण कुमार गुप्ता, गोरेलाल साहू, पी.पी.एस. राठौर, विनोद सांडेय, हरिराम पटेल, मिथिलेश वर्मा, दिनेश टेंगवार,कीर्ति लहरे,कमलेश कुम्हार, सुरेश चौहान, के.आर. मल्होत्रा, संजय सोनवानी, विजय जगत, ओमप्रकाश तेलासी, प्रकाश खाकसे, जय राठौर, मुकुंद उपाध्याय,चन्द्रिका पाण्डेय,अनिता राठौर, किरण गुप्ता, ज्योति सिंह, सावित्री वैष्णव, जोशन आदित्य, कल्पना द्विवेदी, बलबीर कौर, विमला राठिया, कामिनी चौहान एवं सपना खोबरागढ़े ने फेडरेशन से संबद्ध संगठनों के जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों, कोर कमेटी के सदस्यों तथा समस्त कर्मचारी-अधिकारी साथियों से अधिकाधिक संख्या में रैली में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा कोरबा के महासचिव ओमप्रकाश बघेल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।