चंद्र कुमार निर्णेजक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर)ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ द्वारा बिलासपुर स्थित प्रधान कार्यालय में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे को हर्बल रंग-बिरंगे गुलाल का तिलक लगाकर तथा फूलों की होली खेलकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। समारोह के दौरान संगीतमय फाग गायन का भी विशेष आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे ने सभी पत्रकार साथियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार समाज की आवाज होते हैं और सभी पत्रकारों को एकजुट होकर अपने अधिकारों और हितों के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सहायता के लिए पत्रकार सहायता कोष बनाने की आवश्यकता है, ताकि जरूरत पड़ने पर पत्रकारों की मदद की जा सके।

बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन अमरकंटक में मई माह में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए सभी पत्रकार साथियों ने अपनी सहमति प्रदान की।

इस अवसर पर महासचिव तरुण कौशिक, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वर्मा, संरक्षक के.के. शर्मा, संजीव शुक्ला, रमेश पाण्डेय, प्रदेश संरक्षक एवं कार्यकारिणी सदस्य जावेद खान, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामनारायण यादव, सूरज गुप्ता, कमल किशोर गर्ग, योगेश शर्मा, विनोद वर्मा, हरीश गुप्ते, श्याम सुंदर पुरोहित, ललित तिवारी, शंकर लाल सोनी, जुगल किशोर तिवारी, मोरध्वज साहू, प्रभात सोनक्षत्र, रवि वर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित