अमर भारद्वाज सह-स्टेट हेड छत्तीसगढ़ डीएम इंडिया न्यूज़

(जांजगीर-चांपा) दीपावली का महापर्व खुशियों, उमंग, उत्साह और आपसी प्रेम का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर घर-आंगन को रंगोली और दीपों से सजाने की परंपरा भारतीय संस्कृति की सुंदर पहचान है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए चांपा के डागा कॉलोनी, स्टेशन रोड, बरपाली चौक निवासी अंशिका ऐरन अग्रवाल ने अपने घर पर बेहद प्यारी और आकर्षक रंगोली बनाकर दीपावली की खुशियों में चार चांद लगा दिए।


अंशिका ने यह सुंदर रंगोली अपनी मम्मी मधु अग्रवाल के मार्गदर्शन में तैयार की। रोशन लाल हार्डवेयर के संचालक अजय एवं मधु अग्रवाल के परिवार में दीपावली को लेकर विशेष उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। रंग-बिरंगे रंगों से सजी रंगोली ने घर की सुंदरता को और भी बढ़ा दिया। अंशिका की रचनात्मकता और त्योहार के प्रति उत्साह ने सभी का मन मोह लिया।


इस अवसर पर अंशिका ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए संदेश दिया कि हंसते-मुस्कुराते दीप जलाएं और जीवन में नई खुशियों का उजाला लाएं। अपने दुख-दर्द भुलाकर सभी को गले लगाएं तथा प्रेम और सद्भाव के साथ दीपावली का त्योहार मनाएं।


उन्होंने मां लक्ष्मी से सभी के घर सुख-समृद्धि बनाए रखने तथा मां सरस्वती और भगवान गणेश से ज्ञान एवं मंगलमय जीवन का आशीर्वाद मांगा। साथ ही अपनी आराध्य मां भीमेश्वरी बेरीवाली माता जी के चरणों में सभी के कल्याण की कामना की।


अंशिका ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का यह प्यारा त्योहार हर परिवार के जीवन में अपार खुशियां लेकर आए। मां महालक्ष्मी सभी के द्वार विराजें और हर घर दीपों की रोशनी से जगमगाता रहे।


दीपक की रोशनी, अपनों का प्यार और खुशियों की सौगात के साथ अंशिका ऐरन अग्रवाल ने सभी को दीपावली महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।