दिब्येन्दु मृधा संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(कोरबा)छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने सेवारत शासकीय शिक्षकों के लिए विभागीय टीईटी (TET) परीक्षा आयोजित करने के छत्तीसगढ़ शासन के निर्णय का स्वागत किया है, उन्होंने कहा कि शिक्षक संघर्ष मोर्चा एवं छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले लगातार विभागीय टीईटी परीक्षा आयोजित करने की मांग की जा रही थी, जिस पर शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव एवं लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के अधिकारियों ने चर्चा पश्चात सकारात्मक आश्वासन दिया था।


जिला अध्यक्ष मनोज चौबे ने कहां कि छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार सेवारत गैर-टीईटी शिक्षकों के लिए निजी तकनीकी सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) द्वारा टीईटी परीक्षा आयोजित करने का आदेश जारी किया गया है।


टीचर्स एसोसिएशन की मुख्य मांगें एवं बिंदु-

*OMR आधारित ऑफलाइन परीक्षा- एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने शासन से मांग की है कि कंप्यूटर बेस्ड (CBT) परीक्षा के स्थान पर पारंपरिक OMR शीट के माध्यम से ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जाए।

*व्यावहारिक समस्याएं- दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों में कार्यरत कई सेवारत शिक्षकों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में तकनीकी कठिनाइयां और असुविधा हो सकती है, इसलिए OMR पद्धति ही अधिक उपयुक्त और व्यावहारिक होगी।

 

*निर्णय का स्वागत- शिक्षक संघों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए विभागीय परीक्षा कराने का निर्णय का स्वागत किया गया है।


छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद सिंह राजपूत कोरबा जिला अध्यक्ष मनोज चौबे जिला सचिव नरेंद्र चंद्र जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप जायसवाल जिला कोषाध्यक्ष बुद्धेश्वर सोनवानी जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक,अशोक भारद्वाज,अनिल भट्टपहरे विजय बहादुर,विपिन केरकेट्टा,जिला सह सचिव ओमप्रकाश खाण्डे, जिला संगठन मंत्री सत्यप्रकाश खाण्डेकर,संतोष यादव जिला सहसचिव,करतला ब्लाक अध्यक्ष उपेन्द्र राठौर,पोड़ी ब्लॉक अध्यक्ष रामशेखर पांडे, कटघोरा ब्लॉक अध्यक्ष नंद किशोर साहू,पाली ब्लाक अध्यक्ष नागेंद्र मरावी,जिला संयुक्त सचिव निर्मला शर्मा, जिला सह सचिव महेंद्र निषाद, जिला संगठन सचिव खुलेश्वर भारद्वाज, जिला संगठन मंत्री शिरीष सराफ, जिला महासचिव राधे मोहन तिवारी,अश्वनी खरे, एस. के. दिनकर, एल.आर.कर्ष,आनंद पांडेय, जिला महामंत्री रमेश जांगड़े,बाबूलाल बरेठ, संतोष साहू,विक्रम मरकाम, सुनील थवाईत,जिला सहसचिव महेंद्र कुमार निषाद,मनीष पांडेय, पुनाराम खूंटे, जिला संगठन मंत्री जय कमल, शंकर लाल भार्गव ,शिरीष शराफ, मनोज पटेल, जिला संगठन सचिव प्रेम सोनी, दिनेश भार्गव, खुलेश्वर भारद्वाज,शिशुपाल प्रभाकर, श्रवण उईके,मनीराम साहू, जिला प्रवक्ता विनय पांडेय, जिला प्रचार सचिव बैसाखू राम वरकड़े, ललित पटेल, मनोज साहू,रामप्रसाद मरकाम, जगजीवन कैवर्त, जिला संयुक्त सचिव रविंद्र प्रताप सिंह राठौर,भरत डिक्सेना,विनय सिंह, गुलशन मांडवा,सुरेश जोशी,उदय शंकर राजवाड़े,जिला प्रचार मंत्री प्रताप सिंह राजपूत,रविंद्र कंवर, बहोरिक बहोरिक साण्डे,


महिला मोर्चा में प्रदेश प्रतिनिधि माया देवी छत्री,जिला संयोजक पूनम दुबे,जिला प्रभारी मधुलिका दुबे, जिला संयुक्त सचिव निर्मला शर्मा,जिला उपाध्यक्ष उर्मिला राठौर, अरूधंती मिश्रा, प्रियंका सिंह, अर्चना जाधव,जिला महासचिव निर्मला खूंटे, गुरविंदर कौर, विनीता तिवारी, जिला महामंत्री निर्मला भारद्वाज, तरन्नुम निशा, आरती तिवारी, जिला सह सचिव गंगा भार्गव, सोनसरी पैकरा, जिला संगठन मंत्री गरिमा मिश्रा, पुष्पा राठौर, जिला संगठन सचिव पदमा राजपूत, सरोज बाला कंवर, जिला प्रचार सचिव सुमन चौबे, शकुंतला मांडवा, लक्ष्मी सिदार, जिला संयुक्त सचिव सुनीता राठौर, जिला ब्लॉक प्रभारी कलीराम खूंटे, अर्चना किंडो,आदि पदाधिकारियों ने शासन से आग्रह किया है कि शिक्षकों के हित और सुविधा को ध्यान में रखते हुए CBT के स्थान पर OMR आधारित ऑफलाइन मोड में ही विभागीय टीईटी परीक्षा आयोजित करने का आदेश जारी किया जाए।


मनोज चौबे 

जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, कोरबा