कलेक्टर ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ की सुमधुर प्रस्तुति ने वातावरण को बनाया भावपूर्ण

कृष्णा पाण्डेय जीपीएम डीएम इंडिया न्यूज़ 

(गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में भजन और राष्ट्रभक्ति गीतों का गायन किया गया। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और मानवता के संदेश तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों का स्मरण किया गया। उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर जनसेवा और राष्ट्र निर्माण में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की भावना व्यक्त की।

कार्यक्रम में बापू के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ सहित राष्ट्रभक्ति गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी गई।

भजन एवं गीतों के गायन-वादन से कलेक्ट्रेट परिसर का वातावरण श्रद्धा, शांति और राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे, प्रभारी अपर कलेक्टर आकांक्षा पांडे, एसडीएम पेंड्रारोड विक्रांत अंचल, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।