रामलाल कुर्रे रिपोर्टर कोरबा

(कोरबा)अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल जयहिंद, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केशव चंद्राकर के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर/ग्रामीण पिछड़ा वर्ग विभाग के द्वारा जनगणना प्रपत्र में ओबीसी कॉलम जोड़ने, पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग जातियों की वैज्ञानिक जनगणना, प्रत्येक जातियों को एक यूनिक कोड की मांग को लेकर कोसाबाड़ी चौक कोरबा से कलेक्टर कार्यालय तक मार्च एवं महामहिम राष्ट्रपति को जिला कलेक्टर कोरबा के माध्यम से ज्ञापन देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस श्याम सुन्दर सोनी, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कोरबा शहर गजानंद प्रसाद साहू, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कोरबा ग्रामीण राजेश मानिकपुरी,नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम कोरबा कृपाराम साहू,

पूर्व जिलाध्यक्ष कोरबा शहर नाथूराम यादव, ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष नकुल राजवाड़े, संतोष राठौर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कोरबा शहर, गोरे लाल यादव ब्लॉक अध्यक्ष कटघोरा ग्रामीण, दुष्यंत शर्मा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बालको, प्रेम लाल साहू जिलाउपाध्यक्ष कोरबा पिछड़ा वर्ग,आरिफ खान, गणेशदास महंत, कार्तिक राम केवट, राजाराम जायसवाल, मनहरण राठौर,जवाहर लाल, सत्व प्रकाश साहू, रामकुमार कौशिक, कोरबा ग्रामीण से ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल यादव(कटघोरा) रामदुलार कश्यप (हरदीबाजार) पवन सिंह यादव (दीपका) बजरंग दास (बांकी मोंगरा)निरंजन श्रीवास (बरपाली) सपूरन दास महंत (करतला) ,संतोष दास महंत जिला महामंत्री,गोपाल श्रीवास जिला महामंत्री,उमेश दास ,जगमोहन दास, संत चौहान, राजाराम जायसवाल,पुरुषोत्तम साहू, नोहर दास,जय सिंह पटेल के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता ,पिछड़ा वर्ग समाज के साथियों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे।