कोरबा में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित
शहीद परिवारों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और कलाकारों का सम्मान
धनेश देवांगन बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ
(कोरबा)छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज कोरबा में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव थे। अध्यक्षता उद्योग, श्रम, वाणिज्य, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने की।
कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष भोजराम देवांगन, सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि और समाज प्रमुख उपस्थित रहे। जनजातीय नर्तक दलों ने पारंपरिक नृत्य और ढोल-बाजे के साथ अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर जनजातीय समाज की कला, संस्कृति और परंपराओं से जुड़े स्टॉल भी लगाए गए।
बिरसा मुंडा का संघर्ष जनजातीय समाज के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस ऐतिहासिक अवसर है। यह दिन भगवान बिरसा मुंडा सहित उन सभी जनजातीय नायकों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश और समाज के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को समाज ‘धरती आबा’ और भगवान के रूप में पूजता है। कम आयु में ही उन्होंने अंग्रेजों की गुलामी, अत्याचार और जनजातीय समाज को भ्रमित करने के प्रयासों के विरुद्ध संघर्ष शुरू किया। उनका साहस और समाज के प्रति समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
अरुण साव ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह ने गरीबों और समाज के हित में संघर्ष किया। अंग्रेजों ने उनके साथ अमानवीय व्यवहार कर लोगों को भयभीत करने का प्रयास किया, ताकि कोई उनके विरुद्ध आवाज न उठा सके। इसके बावजूद स्वतंत्रता और समाज के सम्मान के लिए शुरू हुआ संघर्ष आगे बढ़ता रहा। गुंडाधुर और गेंद सिंह नायक जैसे अनेक वीरों ने भी देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। इन नायकों के योगदान और बलिदान की जानकारी हर घर तक पहुंचनी चाहिए।
जनजातीय समाज की बेटी देश के सर्वाेच्च पद पर आसीन होना गौरव की बात
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास वैभवशाली और गौरवशाली रहा है। यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि जनजातीय परिवार में जन्मी द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा कर रही हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री भी जनजातीय समाज से हैं। यह जनजातीय समाज की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व क्षमता का उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य जनजातीय नायकों की वीरगाथा, उनके संघर्ष और समाज के प्रति योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है।
योजनाओं से जनजातीय बहुल क्षेत्रों में पहुंच रही विकास सुविधाएं
अरुण साव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जनजातीय समाज के विकास के लिए अलग जनजातीय कार्य मंत्रालय बनाया और इसके लिए बजट का प्रावधान किया। आज इस मंत्रालय के माध्यम से जनजातीय बहुल क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से जनजातीय परिवारों तथा गांवों तक आवास, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने 18 लाख आवासों में करीब 40 प्रतिशत आवास जनजातीय परिवारों के लिए बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से विशेष रूप से पिछड़े जनजातीय समूहों के लिए अलग प्रावधान किए गए हैं। जनजातीय बहुल गांवों में सड़क संपर्क, आवास और अन्य सुविधाओं के विस्तार से लोगों का जीवन बेहतर हो रहा है। उन्होंने जनजातीय समाज से शासन की योजनाओं का लाभ लेकर शिक्षा, रोजगार, खेल और उद्योग सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद का सबसे अधिक दुष्प्रभाव जनजातीय समाज को झेलना पड़ा है। इसके कारण बस्तर के अनेक क्षेत्रों में स्कूलों का संचालन, सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्य कठिन थे। विकास कार्यों में बाधाएं आती थीं और निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों को भी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था। अब बस्तर के आम लोगों के जीवन में बदलाव दिखाई दे रहा है। शासन की योजनाओं के माध्यम से परिवारों तक आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और बिजली, पानी, सड़क, स्कूल तथा अस्पताल जैसी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
अरुण साव ने जनजातीय समाज से अपनी परंपरा, संस्कृति, सभ्यता और पूजा-पद्धति को संरक्षित रखने तथा समाज की एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज प्रकृति और धरती की पूजा करता है। समाज के लोग सरल, मेहनती और ईमानदार हैं। समाज का विकास, उसकी एकजुटता और देश के विकास में उसका योगदान विकसित भारत के निर्माण के लिए आवश्यक है।
बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए किया संघर्ष
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लेने के लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने सभी को जनजातीय गौरव दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने ज्ञान, साहस और संघर्ष से जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए कार्य किया। जनजातीय समाज उन्हें भगवान के रूप में पूजता है।
लखनलाल देवांगन ने बताया कि कोरबा के पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड में चौक का नामकरण भगवान बिरसा मुंडा जी के नाम पर किया गया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के नायकों के योगदान को याद करना और उनकी विरासत को आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। प्रधानमंत्री जी के निर्णय से 15 नवंबर को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस भव्यता के साथ मनाया जा रहा है।
’शहीद परिवारों और प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान’
कार्यक्रम में शहीद परिवारों के सदस्यों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। जनजातीय समाज के प्रमुखों, खिलाड़ियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को भी सम्मान प्रदान किया गया। नर्तक दलों ने पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अतिथियों ने जनजातीय कला, संस्कृति और परंपरा पर आधारित प्रदर्शनी तथा स्टॉलों का अवलोकन किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन नर्तक दल के साथ कदम से कदम मिलाते हुए मांदर के साथ थिरके और नर्तक दलों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर प्रतीक जैन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, जनपद अध्यक्ष अशोका बाई, जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया सहित अन्य जन प्रतिनिधि, समाज प्रमुख और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।