सदानंद कुमार प्रउहा सह-संपादक डीएम इंडिया

(कोरबा) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस चौकी कोरबी, थाना पसान क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 389 नग अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की जब्त की है। जब्त शराब की कुल मात्रा 70.02 लीटर बताई गई है। मामले में पुलिस ने आरोपी धनसाय उर्फ धन्नू बिंझवार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को देहात भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अलगाडांड घोसारा निवासी धनसाय उर्फ धन्नू बिंझवार (45 वर्ष), पिता घूरसाय बिंझवार, अपने घर के पास स्थित धान के खेत में मध्य प्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब बिक्री के उद्देश्य से छिपाकर रखा है।

सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर खेत की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां से 389 नग गोवा व्हिस्की बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 70.02 लीटर है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 0/026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नीतीश सिंह तथा एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह (199) और आरक्षक संजय साहू, परमानंद दिवाकर, टंकेश्वर पटेल एवं रोशन पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।