कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो चीफ जीपीएम 

(गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित मिशन शक्ति हब द्वारा वीरांगना दिवस एवं बाल अधिकार दिवस के अवसर पर विविध जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विकासखंड गौरेला के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सारबहरा, सधवानी एवं नवापारा सधवानी में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को बाल अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा, समानता तथा बाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल शोषण की रोकथाम के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही वीरांगनाओं के साहस, शौर्य, त्याग एवं संघर्ष से परिचित कराते हुए बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया गया।

     इस अवसर पर बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा एवं नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रंगोली, चित्रकला सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला मिशन समन्वयक आकांक्षा तिवारी एवं जेंडर विशेषज्ञ श्री दीपक बड़ा द्वारा किया गया।