सदानंद कुमार प्रउहा सह-संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(कोरबा)पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत विजय वेस्ट यूपी माइंस में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विजय वेस्ट माइंस के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ खान प्रबंधन के नंद किशोर मीणा द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर खान प्रबंधन नंद किशोर मीणा ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के विकास में कोयला उद्योग और इसमें कार्यरत कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कोल माइंस से देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में निरंतर योगदान मिलता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और जिम्मेदारी देशहित में अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।


कार्यक्रम में जेएमएस अधिकारी अखिलेश यादव, विजय वेस्ट माइंस के अंडर मैनेजर लहरे साहब, बलबीर, अंकित, इंजीनियर प्रसाद साहब, सेफ्टी ऑफिसर एम.एम. मनोरंजन, किशोर कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।