राकेश कुमार राठौर जिला ब्यूरो चीफ सक्ती

(सक्ती)छत्तीसगढ़ शिक्षक साझा मंच के नेतृत्व में आज सेवा सुरक्षा, TET मुक्ति और मोदी की गारंटी को पूरा कराने के लिए विकास खंड डभरा में टेट अनिवार्यता के विरोध में सेवा सुरक्षा न्याय पद यात्रा के तहत भव्य बाइक रैली निकाली गई जिसमे शिक्षकों का आक्रोश सरकार के रवैया के खिलाफ देखने को मिला , डभरा विकास खंड के सैकड़ो शिक्षकों के बच्चों की पढ़ाई व स्कूल से बिना छुट्टी लिए गाँधीगीरी का संदेश देते हुए अपना आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से किया । जिस तरह का विशाल जनसमर्थन और उत्साह देखने को मिला, वह निश्चित रूप से सराहनीय और उत्साहवर्धक है। मोदी की गारंटी आज तक पूरा नही किया गया जिसमें कहा गया था कि 1 वर्ष के अंदर सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति व क्रोमोनन्ति दिया जाएगा जो आज तक इस पर कोई पहल नही किया गया । जिसके विरोध में छत्तीसगढ़ शिक्षक साझा मंच ने अगस्त क्रांति के तहत 22 अगस्त को ब्लॉक व 29 अगस्त को जिला में विशाल धरना प्रदर्शन व रैली निकालने का फैसला लिया है ।

विशेष बात यह रही कि आज शनिवार होने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में शिक्षक साथी आंदोलन में शामिल हुए। यदि यही कार्यक्रम सोमवार से शुक्रवार के बीच आयोजित होता, तो निश्चित रूप से यह संख्या दोगुनी से भी अधिक होती।

आपके मजबूत नेतृत्व, आपकी पूरी टीम की मेहनत तथा ब्लॉक के प्रत्येक शिक्षक साथी की एकजुटता को बहुत-बहुत साधुवाद एवं अभिनंदन।


यह एकजुटता बताती है कि सेवा सुरक्षा, TET मुक्ति और अपने अधिकारों की लड़ाई में शिक्षक समाज अब पूरी मजबूती के साथ एकजुट है।