चंद्र कुमार निर्णेजक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर 

(बिलासपुर )जिला प्रशासन बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। कलेक्टर बिलासपुर के आदेशानुसार संबंधित अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत पदस्थ किया गया है। सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर भेजा गया है। संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी, जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल तथा पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख बिलासपुर से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर नियुक्त किया गया है।

नायब तहसीलदारों में समर्थ थवाईत को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को उप तहसील गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से उप तहसील सकरी, ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहारिक को उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है।

वहीं अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य के लिए संलग्न किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।