धनेश देवांगन बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ

(कोरबा)बांकी मोंगरा 2 नं. दफाई में पशु चिकित्सालय के नविन भवन का लोकार्पण किया गया..

कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर धुप दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पण कर किया गया.

लोकार्पण के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सोनी झा ने कहा की इंसान के ईलाज के लिए लोगा आसानी से तैयार हो जाते हैं पर पशुओं की चिकित्सा की बात आती है तो लोग हिचकिचाते हैं. 

पशुओं के चिकित्सा सुविधाओं में विस्तार करते हुवे पशुधन विभाग की पहल से इतना अच्छा भवन का लोकार्पण हो रहा है इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं और लोगों को भी इसकी जानकारी साझा करें..

विभग् प्रमुख डॉ. एस. एन. मिश्रा ने बताया की जिला खनिज न्यास मद से 19 लाख रु. से निर्मित इस नविन भवन के लिए कई वर्षो से प्रयास की जा रही थी नविन भवन बनने से पशुओं की चिकित्सा से जुड़े आरी समस्याओ का अब आसानी से निदान किया जा सकेगा..

डॉ. राजेश अग्रवाल ने अपने उदबोधन में कहा की नविन भवन के लोकार्पण से पशु चिकित्सा से जुड़े कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण, पशुओं में टीकाकरण, एवं पशुओ की चिकित्सा के कार्यों में गति मिलेगी वहीं नविन भवन मिलने से पशुपालकों की समस्या का समाधान त्वरित सेवानिवृत्र सकेगा..

सेवानिवृत्त हो चुके डॉ. नायक ने कहा की पुराना भवन अत्यंत जर्जर और जीर्ण शीर्ण हो चुका था

इस पशु चिकित्सालय के बनने से सभी को लाभ प्राप्त हो सकेगा..

इस चिकित्सालय के अंतर्गत बांकी मोंगरा नगर पालिका के क्षेत्र के अलावे 19 मोहल्ला के साथ 23 ग्राम सम्मिलित हैं जिसमें आस पास के गांव देवरी, तेलसरा, पौंसरा भी शामिल हैं इन क्षेत्रों के पशुपालकों को इसका लाभ उठाने की अपील की..

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सोनी झा, उपाध्यक्ष गायत्री कँवर, पार्षद लोकनाथ कँवर, गायत्री सायतोड़े, गोवर्धन सिंह कँवर, पशु चिकित्सकों की टीम एवं कर्मचारीगण, पशुपालक, एवं स्थानीय निवासी उपास्थित थे..