कर्मचारी हितों एवं समस्याओं को लेकर होगी रणनीतिक मंथन

दिब्येन्दु मृधा संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(कोरबा)छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला कोरबा से सम्बद्ध विभिन्न संगठनों के जिलाध्यक्ष/सचिव एवं फेडरेशन के समस्त पदाधिकारियों, सक्रिय सदस्यों की आवश्यक बैठक दिनांक 13 मार्च (शुक्रवार) को समय दोपहर 3:30 बजे फेडरेशन हॉल, अंधरीकछार, कोरबा में आयोजित की गई है।

बैठक में संगठनात्मक विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा के साथ-साथ फेडरेशन द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी 18 मार्च को कर्मचारी अधिकारी हितों सम्बंधित लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन, कार्यकारिणी विस्तार, संगठनात्मक भविष्य की रणनीति,तथा कर्मचारी हितों सम्बंधित विषय पर मंथन किया जाएगा।

जिला संयोजक जगदीश खरे, डॉ.तरुण सिंह राठौर, रामकपूर कुर्रे,तरुण बैष्णव, लोकनाथ सेन, विनय सोनवानी,टी आर कुर्रे, पीयूष निर्मलकर, विनय झा द्वारा सभी सक्रिय सदस्यों एवं पदाधिकारियों से अपील की गई है कि निर्धारित समय पर बैठक में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर संगठन को सशक्त बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे ।उक्त बैठक सम्बन्धी जानकारी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के महासचिव 

ओमप्रकाश बघेल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।