अमर भारद्वाज सह-स्टेट हेड छत्तीसगढ़ डीएम इंडिया न्यूज़

(कोरबा-कनकी) श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कनकी स्थित प्रसिद्ध कनकेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान महादेव के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।


सावन सोमवार के अवसर पर कनकेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिर परिसर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। डॉ. महंत ने कामना की कि भगवान महादेव की कृपा सभी प्रदेशवासियों पर बनी रहे तथा छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़े।


पूजा-अर्चना के बाद डॉ. महंत ने कनकेश्वर धाम युवा संगठन समिति के पदाधिकारियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की आवश्यकताओं से उन्हें अवगत कराया।


इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान सहित नर्मदा शंकर राजवाड़े, रामचंद्र राजवाड़े, प्रकाश महंत, शांति स्वरूप महंत, विजय राजवाड़े, बसंत यादव, गोरे लाल मांझी, रोमी राजवाड़े, कोमल प्रसाद, संतोष पटेल, फागू राम पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।