भोलाशंकर रिपोर्टर कुसमुंडा कोरबा

(कोरबा-हरदीबाजार) घर के आंगन में बने मंदिर की दीवार के किनारे घुसकर बैठे 8 फिट के अजगर को देखकर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया, अजगर दीवार के अंदर ऐसी जगह जाकर बैठ गया था, जहां से उसे बाहर निकालना काफी मुश्किल हो रहा था, परिवार के सदस्यों ने अपने स्तर पर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद सफलता नहीं मिली।

इसके बाद परिवार वालों ने तत्काल वन्यजीव रेस्क्यू के प्रमुख जितेंद्र सारथी को इसकी सूचना दी,सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी ने हरदीबाजार क्षेत्र में अपनी टीम के सदस्य राकेश मानिकपुरी को मौके पर पहुंचने के लिए भेजा।


मौके पर पहुंचने के बाद राकेश मानिकपुरी ने स्थिति का जायजा लिया, अजगर दीवार के भीतर बैठा हुआ था, जिसे बिना नुकसान पहुंचाए बाहर निकालना एक बड़ी चुनौती थी, काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए दीवार के कुछ हिस्से को तोड़ना पड़ा, इसके बाद लगभग दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में आखिरकार अजगर को सफलतापूर्वक सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया फिर उसे प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया।

अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद परिवार वालों ने राहत की सांस ली, परिवार के सदस्यों ने जितेंद्र सारथी एवं उनकी पूरी टीम का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके इस प्रयास की सराहना की।


जितेंद्र सारथी ने आम लोगों से अपील की है कि घरों या आसपास वन्यजीव दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही खुद से उन्हें पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास करें, सांप एवं अन्य वन्यजीवों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए प्रशिक्षितएवं अधिकृत रेस्क्यू टीम को सूचना दें।


हेल्प लाइन नंबर 

8817534455,7999622151