मोतिम सोनी रिपोर्टर चांपा

(चांपा) डागा कॉलोनी बरपाली चौक चांपा रोशन लाल हार्डवेयर स्टोर्स के निवास में कमला देवी ऐरन अग्रवाल सपरिवार मधु अंशिका उमा रमा प्रेमा ने महिला दिवस 8 मार्च को मनाया गया यह दिन महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए समर्पित है महिलाएं समाज परिवार और देश की शक्ति होती हैं

 वे हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहीं हैं आज महिलाएं शिक्षा विज्ञान खेल और राजनीति में आगे बढ़ रहीं हैं महिला दिवस हमें महिलाओं के योगदान को याद करने का अवसर देता है !



इस दुनिया की शान है नारी

 शक्ति का अवतार में नारी 

घर - आंगन की मुस्कान है नारी 

ईश्वर के समान है नारी 

शक्ति का भंडार है नारी 

धैर्य का प्रमाण है नारी

 नारी बिन ये जग है अधूरा 

जीवन का आधार है नारी

 सरस्वती का रूप है नारी

 लक्ष्मी का स्वरूप है नारी 

जब बढ़ जाए अत्याचार तो

 मां काली - दुर्गा के अनुरूप है नारी जीवन की परिभाषा है नारी

 मां जगत जननी महान है नारी 

मां बहन बेटी का है रूप नारी

नारी से ही खिलता हर रूप नारी

 नारी का सम्मान करें हम 

उस पर सदा अभिमान करें हम-


 "महिला दिवस का यही संदेश नारी से ही है सुंदर यह मेरा देश यह मेरा देश"!!