00हादसा ग्राम कुम्ही के पास हुआ ; एयरबैग ने बचाई जान, जिला अस्पताल मे उपचार जारी

यतेंद्र जीत सिंह "छोटू" जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़

(खैरागढ़)खैरागढ़ से मुढ़ीपार, डोंगरगढ़ मार्ग पर ग्राम कुम्ही के पास शनिवार की शाम एक सड़क हादसा हो गया।। रायपुर से डोंगरगढ़ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को ठोकर मारी और फिर सीधे एक पेड़ में जा घुसी।। इस हादसे में कार सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला के सिविल अस्पताल खैरागढ़ में भर्ती कराया गया है।।

बेकाबू कार अनियंत्रित होकर पेड़ में जा घूसी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायपुर के गंगानगर निवासी संजू सिन्हा (24 वर्ष) अपनी मित्र अंजू साहू ,19 वर्ष के साथ अपनी कार CG 04 HD 5523 में सवार होकर रायपुर से खैरागढ़ के रास्ते डोंगरगढ़ जा रहे थे।।तभी तकरीबन शाम करीब 5 बजे जैसे ही उनकी कार ग्राम कुम्ही के पास पहुँची, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज बताईं जा रही थी।। जिसके चलते वह पहले सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को ठोकर मारी और फिर अनियंत्रित होकर पास के एक पेड़ से जा घूसी।।

एयरबैग के कारण बड़ा हादसा टला

टक्कर इतनी जोरदार थी,कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।। हालांकि, हादसे के वक्त कार के एयरबैग समय पर खुल गया।। जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।। इसके बावजूद कार चला रहे संजू सिन्हा का सिर सामने के शीशे (विंडशील्ड) से टकरा गया।। जिससे उन्हें सिर पर अंदरूनी चोटें आई हैं।। साथ ही उनके दाहिने पैर में भी गंभीर फ्रैक्चर की बात सामने आ रही है।। वहीं, बगल की सीट पर बैठी अंजू साहू के बाएं हाथ में गंभीर चोट आई है।।

राहगीरों ने की मदद,112 को किया काल

घटना के समय पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने मानवता दिखाते हुए तत्काल 112 आपातकालीन सेवा को सूचना दी।। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और राहगीरों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर जिले के सिविल अस्पताल खैरागढ़ पहुँचाया गया।। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया है और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।।