राकेश कुमार राठौर जिला ब्यूरो चीफ सक्ती

(सक्ती)पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में जिले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए रेंज कार्यालय द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन “बॉज” के तहत विशेष अभियान चलाने हेतु दिशा - निर्देश प्राप्त हुआ था है। अभियान के अंतर्गत फरार वारंटियों की पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु थाना स्तर पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 23.10.2026 को और तीन स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण - 1. रामलाल राठौर

पिता – मोहित राम राठौर, उम्र – 42 वर्ष निवासी – मेन रोड, नंदौर कला, थाना सक्ती, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)।

2. राजेंद्र सिदार पिता – मधु सिदार, उम्र – 28 वर्ष

निवासी – बुधवारी बाजार, सक्ती, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)। 3. फिरोज कुमार सिदार पिता – बिहारी लाल, उम्र – 27 वर्ष निवासी – बैला चुआ, थाना सक्ती, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)।

थाना सक्ती पुलिस द्वारा तीनों स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को जेल दाखिल किए जाने का आदेश दिए जाने पर तीनों को जेल दाखिल कराया गया।

सक्ती पुलिस की अपील

सक्ती पुलिस द्वारा ऑपरेशन “बॉज” के तहत फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य न्यायालयीन प्रक्रिया का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। फरार वारंटियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।


सक्ती पुलिस — कानून का पालन, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण।