देवेन्द्र कुमार खूंटे रिपोर्टर रामपुर कोरबा कोरबा

(कोरबा) भैंसमा तहसील के तहसीलदार के.के. लहरे के सेवानिवृत्त होने पर सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 30 जून 2026 को सेवा निवृत्त हुए श्री लहरे को ग्रामीणों, अधिवक्ताओं, पटवारियों, राजस्व विभाग के कर्मचारियों तथा तहसील कार्यालय के समस्त स्टाफ ने भावभीनी विदाई दी।

समारोह के दौरान ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत एवं सम्मान किया। उपस्थित लोगों ने पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके लंबे एवं सफल प्रशासनिक कार्यकाल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि के,के. लहरे ने अपने कार्यकाल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता और समर्पण के साथ राजस्व संबंधी दायित्वों का निर्वहन किया। उनकी कार्यशैली सदैव जनहितकारी रही, जिससे आम नागरिकों को समय पर न्याय और प्रशासनिक सहयोग मिलता रहा।

अधिवक्ताओं, पटवारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि के.के.लहरे का सरल व्यवहार, अनुशासनप्रिय व्यक्तित्व और सकारात्मक सोच हमेशा सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। उन्होंने अपने कार्यकाल में शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने के.के. लहरे के उत्तम स्वास्थ्य, सुखद, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। भावुक माहौल में सभी ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी और उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखने की बात कही।