अमर भारद्वाज सह-स्टेट हेड छत्तीसगढ़ डीएम इंडिया न्यूज

(कोरबा-कुसमुंडा)ऑल इंडिया एससी-एसटी-ओबीसी एम्प्लाइज कोऑर्डिनेशन काउंसिल कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर आदर्श नगर कुसमुंडा में पारिवारिक कार्यक्रम ‘द ग्रेस गैदरिंग सीजन-2’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेल, प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शत्रुघन अजय ने की। शुभारंभ महापुरुषों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार टंडन, सचिव जवाहर सिंह मार्को एवं कोषाध्यक्ष सूरज प्रकाश ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. टंडन ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के महत्व के साथ सामाजिक एकता, आर्थिक सशक्तीकरण और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य पर विचार रखे।

वीरेंद्र टंडन, सूरज प्रकाश एवं सम्यक प्रकाश ने गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांधा। मंच संचालन सनत भारद्वाज एवं नरेंद्र आदिले ने किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक सुकृता कुर्रे, लक्ष्मण कुर्रे एवं अभिषेक विश्वकर्मा रहे।

बच्चों ने नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अनुराधा एवं मायरा को शानदार प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया। एकल नृत्य में लता आदिले एवं रिया भारद्वाज तथा बेस्ट कॉस्ट्यूम में सुकृता कुर्रे एवं विनीता आजाद को पुरस्कार मिला। कुनाल छत्तीसगढ़िया जादूगर ने जादू के करतब दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी मुहावरों और हाना प्रतियोगिता ने भी खूब उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम की सफलता में डॉ. ऊषा टंडन सहित काउंसिल के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं परिवारजनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। करुणा आदिले, पूनम आजाद, निर्मला देवी, छोटेलाल खरे, भागवत दास, मोहन आजाद, रामलाल जांगड़े, अभिषेक आदिले एवं नेहरू पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।