कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो चीफ जीपीएम 

(गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज जिला शिक्षा अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में इस माह के 27 सितम्बर को आयोजित महा-परीक्षा* के संबंध में एक अति-महत्वपूर्ण वेबिनार बैठक आयोजित की गई।


इस वेबिनार में जिले के तीनों विकासखंडों के विकासखंड शिक्षा अधिकारी भी विशेष रूप से शामिल हुए।


बैठक में उल्लास (ULLAS) कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मुकेश कोरी, संजय गुप्ता, आलोक शुक्ला, राकेश चौधरी, संजय टांडिया सहित जिले के तीनों विकासखंडों के समस्त ग्राम प्रभारी शिक्षकगण शामिल हुए।


जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी BEO एवं नोडल अधिकारियों के साथ ही ग्राम प्रभारियों को महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और परीक्षा को शत-प्रतिशत सफल बनाने का आह्वान किया गया।