00 जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर अंबेडकर चौक पर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन,
00 कांग्रेस ने लगाया आरोप भाजपा की डबल इंजन की सरकार में पूरा प्रदेश सूखे नशे की गिरफ्त में,
00 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादे कहा गये, कांग्रेसी पूछ रहे यही है अच्छे दीन,
00 क्या यही है भाजपा का सुशासन य कुशासन?
यतेंद्र जीत सिंह "छोटू" जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़
(खैरागढ़)भाजपा के डबल इंजन की सरकार में पूरा प्रदेश सुखे नशे और बढती महगांई के गिरफ्त में है।। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रविवार को जिला मुख्यालय खैरागढ़ के अंबेडकर चौक में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के डबल इंजन की सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया गया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।। दुर्ग जिले के समोदा गांव में एक भाजपा नेता द्वारा कथित रूप से साढ़े नौ एकड़ जमीन में पांच एकड पर की जा रही अफीम की खेती और देश में एलपीजी गैस सिलेंडरों के दामों में लगी आग सहित बेतहाशा कमरतोड़ महगांई को लेकर कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका ।। इस दौरान प्रदर्शनकारी काग्रेसीयो और पुलिस के बीच पुतले दहन को लेकर तीखी झड़प और झूमाझटकी भी देखने को मिली।।
कांग्रेसीयो ने अंबेडकर चौक पर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार की खिलाफ किया प्रदर्शन
जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू के नेतृत्व में किसान कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस और शहर कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ता स्थानीय अंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए।। कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।।वही कांग्रेसियों का सीधा आरोप है कि छत्तीसगढ़ अब नशे के कारोबार का गढ़ बनता जा रहा है।। प्रदर्शन के दौरान जब कांग्रेसी पुतला दहन करने के लिए आगे बढ़े, तो तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे माहौल गरमा गया और काफी देर तक गहमागहमी बनी रही।।
पत्रकार वार्ता में सरकार को घेरा कांग्रेस ने
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कोमल साहू ने केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार किया।। उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी 'अच्छे दिन' और महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आए थे।। लेकिन पिछले 10 वर्षों में जनता को सिर्फ महंगाई की मार मिली है।। घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर के दाम 115 रुपये बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ दी गई है।।"
अफीम की खेती पर गंभीर आरोप,नही हुई कार्रवाई तो आंदोलन होगा उग्र
दुर्ग के समोदा में मिले अफीम के खेत का जिक्र करते हुए कोमल दास साहू ने इसे 'सत्ता संरक्षित अपराध' करार दिया।। उन्होंने सवाल उठाया कि बिना राजनीतिक संरक्षण के कोई व्यक्ति इतने बड़े पैमाने पर अफीम की खेती कैसे कर सकता है? उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं ली गईं और अफीम कांड के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले समय में आंदोलन और भी उग्र होगा।।
वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी
इस विरोध प्रदर्शन और पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक गिरवर जंघेल,शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण भरतव्दाज, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप सिरमौर,छुईखदान ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकुमार पटेल,गंडई ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मन्नू चंदेल,जिला पंचायत सदस्य निर्मला विजय वर्म, ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमकल्याणी तोड़े,भिखमचंद छाजेड़ ,विजय वर्मा, आकाश दीप सिंह, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवराज किशोर दास, विप्लव साहू,जितेंद्र सिंह गौर, विधायक प्रतिनिधि यतेंद्र जीत सिंह "छोटू", जिला युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष नदीम मेमन, रिंकू गुप्ता, हिमाचल राजपूत, मंडल अध्यक्ष राजा सोलंकी, संत निषाद,कोमल वर्मा,सुहैल खान "रानू" सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।