चितरंजन कुमार प्रसाद रिपोर्टर कोरबा

(कोरबा) ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘बच्चे रहें स्वस्थ’ योजना के अंतर्गत स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन 5 अक्टूबर 2026 को पुष्य नक्षत्र के अवसर पर महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका स्थित पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय में नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक बच्चों ने स्वर्ण बिंदु प्राशन कराया। इसी क्रम में श्रुति सारथी एवं दिव्यांशु सारथी की माता श्याम सारथी ने बताया कि वह वर्ष 2022 से प्रत्येक माह पुष्य नक्षत्र में अपने दोनों बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन करा रही हैं। उनके अनुसार, इस दौरान दोनों बच्चे स्वस्थ और सक्रिय रहे तथा उन्हें सर्दी-खांसी जैसी सामान्य समस्याएं भी नहीं हुईं। उन्होंने इसके लिए डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा एवं श्री शिव औषधालय की संचालिका प्रतिभा शर्मा के प्रति आभार जताया।

डॉ. शर्मा ने बताया कि स्वर्ण बिंदु प्राशन को आयुर्वेद में बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण संस्कारों में माना गया है। उन्होंने कहा कि इसका उल्लेख काश्यप संहिता एवं सुश्रुत संहिता जैसे प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों में मिलता है और संस्थान द्वारा इस परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

शिविर में प्रतिभा शर्मा सहित नेत्रनन्दन साहू, कमल धारिया, अरुण मानिकपुरी, अश्वनी बुनकर, सिद्धराम सारथी, अनुराग कंवर, शैल कुमारी निषाद, गुनगुन राठिया एवं पंचकर्म टेक्नीशियन पिंकी बरेठ का विशेष योगदान रहा।