कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो चीफ जीपीएम 

(गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष गज़मती भानु की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाल ही में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्राप्त निर्देशों को जिला स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गज़मती भानु ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में संगठन की मजबूती, संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, जनता के बीच लगातार संवाद, बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार तथा जनसमस्याओं को लेकर सतत संघर्ष करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इन निर्देशों को अपने-अपने क्षेत्र में क्रियान्वित करें और कांग्रेस की विचारधारा तथा जनसेवा के संकल्प को घर-घर तक पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

पूर्व विधायक डॉ. के.के. ध्रुव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी ताकत जनता का विश्वास है। संगठन की मजबूती तभी संभव है जब प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करे। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में मिले मार्गदर्शन को व्यवहार में उतारने का आह्वान किया।

गुलाब राज ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस का इतिहास जनता के अधिकारों की लड़ाई का इतिहास है। कार्यकर्ताओं को अनुशासन, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठन की मजबूती में अपनी भूमिका निभानी चाहिए तथा हर बूथ को कांग्रेस का मजबूत आधार बनाना चाहिए।

आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोर्ते ने कहा कि आदिवासी, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा कांग्रेस की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचकर उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाना चाहिए।

बादल सिंह आर्मो ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करना होगा तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर से प्राप्त मार्गदर्शन संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन करते हुए बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनआंदोलनों को पूरी मजबूती से सफल बनाने का आह्वान किया।

मूलचंद कुशराम ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की आवाज है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने तथा किसानों, मजदूरों और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने की बात कही।

मुद्रिका सर्राटी ने महिला शक्ति की भागीदारी बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने सभी महिला कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

ममता पावले ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सामाजिक न्याय और समान अवसर की पक्षधर रही है। उन्होंने युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने का आह्वान किया।

ममता पैकरा ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता से ही संभव है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुँचाने का आग्रह किया।

बैठक में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक का संचालन ओमप्रकाश बंका ने किया। अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए आगामी कार्यक्रमों में पूर्ण सक्रियता से भाग लेने का निर्णय लिया। राकेश मसीह वीरेंद्र बघेल हरीश रे प्रफुल्ल प्रकाश संतोष ठाकुर रवि राय अमित सोनी कमल राठौर गजरूप सलाम रेखा तिवारी जयश्री कुशराम श्वेता मिश्रा कामता राठौर गिर्जरानी पोट्टम सुनीता टिमोथी मालती वाकरे निलेश साहू रियांश सोनी मनीष दुबे अफ़सर ख़ान अंसार जनजानी तेज राजपूत उपेंद्र उइके राजेश यादव संतोष वर्मा बाला प्रशाद कश्यप रमेश मेहराम गणपत भानु  सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।