दिब्येन्दु मृधा संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(जांजगीर-चांपा)भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास और पारिवारिक आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर चांपा के बरपाली चौक स्थित डागा कॉलोनी निवासी रोशन लाल हार्डवेयर स्टोर्स के संचालक रोशन लाल एवं कमला देवी अग्रवाल की बेटियों उमा, रमा और प्रेमा अग्रवाल ने अपने भाइयों विजय एवं अजय ऐरन अग्रवाल के प्रति प्रेम और सम्मान प्रकट करते हुए भावपूर्ण कविता के माध्यम से भाई दूज की शुभकामनाएं दीं।


बहनों ने अपने भाइयों के लिए भावुक संदेश देते हुए कहा कि भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे अनमोल रिश्तों में से एक है। बचपन की शरारतें, साथ बिताए पल, एक-दूसरे का सहयोग और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का विश्वास इस रिश्ते को विशेष बनाता है। भाई चाहे कितनी भी दूर क्यों न हो, बहन के दिल में उसके लिए हमेशा प्यार और दुआएं बनी रहती हैं।

उमा, रमा और प्रेमा ने अपनी कविता में कहा—

"टीके को माथे पर लगा लेना, बुलंदी सूरज जैसी, चांद से सुकून पा लेना। मेरी भूली-बिसरी यादों को अपने मन में समा लेना। सदा सलामत रहे तू जग में, इस बहन की दिल से दुआ लेना।"


बहनों ने कहा कि भाई दूज केवल तिलक लगाने और मिठाई खिलाने का त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच जीवनभर कायम रहने वाले प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। भाई का साथ बहन के लिए हिम्मत और सुरक्षा का एहसास होता है, वहीं बहन की दुआएं भाई के जीवन में खुशियों और सफलता की कामना करती हैं।


उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भाई के बिना जीवन का एक हिस्सा अधूरा लगता है। बचपन से लेकर जीवन के हर पड़ाव तक भाई-बहन का रिश्ता एक-दूसरे को भावनात्मक ताकत देता है।


अंत में उमा, रमा और प्रेमा अग्रवाल ने अपने सभी भाइयों के सुखमय, स्वस्थ, समृद्ध और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।