प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त हस्तान्तरण के अवसर पर "पी एम किसान उत्सव दिवस" के रूप में कृषि विज्ञान केंद्र, कोरबा में किसान प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
(कोरबा)प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, कोरबा द्वारा किसानों के लिए एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ग्रामों से आए कृषकों ने सहभागिता की तथा कृषि क्षेत्र की नवीन तकनीकों एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप संचालक कृषि (DDA) डी.पी.एस. कंवर थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बीज प्रबंधक सी.पी. मिश्रा एवं बीज निरीक्षक गणेश मिश्रा उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के महत्व एवं किसानों की आर्थिक सुदृढ़ता में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला तथा कृषकों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जैविक खेती, बीज पंजीयन प्रक्रिया, उन्नत एवं प्रमाणित किस्मों के उपयोग तथा कृषि से अधिक आय अर्जित करने के उपायों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कृषि विज्ञान केंद्र, कोरबा के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती की उन्नत तकनीकों, जैविक खाद एवं जैव उर्वरकों के उपयोग तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” की भी विस्तृत जानकारी किसानों को प्रदान की गई। अभियान के अंतर्गत फसलों को कीट एवं रोगों से बचाने, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, मृदा परीक्षण, जल संरक्षण, समेकित कीट प्रबंधन (IPM) तथा समय पर कृषि सलाह अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। किसानों को अपनी फसलों का नियमित निरीक्षण करने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई।
बीज पंजीयन एवं बीज उत्पादन विषय पर विशेषज्ञों ने किसानों को प्रमाणित बीज उत्पादन, बीज प्रमाणीकरण तथा बीज पंजीयन की प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान की। किसानों को बताया गया कि उन्नत एवं प्रमाणित किस्मों के बीज उत्पादन एवं विपणन से अतिरिक्त आय प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, कोरबा के विषय विशेषज्ञ (SMS) डी.के. तंवर, सुलोचना भुइयां, अर्चना कुर्रे एवं एम.एस. उर्रे द्वारा तकनीकी व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। विशेषज्ञों ने फसल उत्पादन, बीज उत्पादन तकनीक, जैविक खेती, फसल संरक्षण, कृषि उद्यमिता तथा नवीन कृषि तकनीकों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। उपस्थित कृषकों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आयोजित ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सराहना की।
अंत में कृषि विज्ञान केंद्र, कोरबा द्वारा किसानों से वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाने, गुणवत्तायुक्त बीजों का उपयोग करने तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय बढ़ाने का आह्वान किया गया। इस कार्यक्रम में 75 कृषकों सहित कुल 92 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही |
जारीकर्ता कृषि विज्ञान केंद्र, कोरबा
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़)
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।