पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन में नशे के कारोबार पर प्रभावी प्रहार

कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो चीफ जीपीएम 

(गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी पेंड्रा के मार्गदर्शन में थाना पेंड्रा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ग्राम बचरवार में दबिश देकर आरोपी सोनू राठौर (उम्र 30 वर्ष) को गिरफ्तार किया।


मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 18 पैकेट में कुल 18 किलो 450 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,26,000 है।


आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 260/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा इस प्रकार के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।