(डभरा) शासकीय स्नातक महाविद्यालय डभरा के समाजशास्त्र विभाग में एम.ए. समाजशास्त्र तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए एक गरिमामय 'स्वागत समारोह' (वेलकम पार्टी) का आयोजन किया गया। इस वर्ष का यह विशेष कार्यक्रम पूरी तरह से थीम आधारित था, जिसका मुख्य विषय (थीम) 'भारतीय समाज और प्रतीकों का महत्व' रखा गया था। यह गरिमामय आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. आर. कठोतिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. पी. आर. कठोतिया ने नए छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यक्रम की थीम की सराहना करते हुए समाजशास्त्र विषय और भारतीय संस्कृति में सामाजिक प्रतीकों के गहरे महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित वक्ता पीताम्बर सिदार सर,डॉ. रोशन कुमार नामदेव सर, विनोद जांगड़े सर, देवेंद्र सर और सुकलाल सर ने अपने व्याख्यान से विद्यार्थियों का कुशल मार्गदर्शन किया और उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे और छात्रों को मार्गदर्शन किया
यह पूरा आयोजन समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष (HOD) डॉ. शशिका पात्रे एवं सहायक प्राध्यापक राजेंद्र कुमार भारती के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इसकी अनूठी थीम रही, जिसके तहत विद्यार्थियों ने दक्षिण भारत की पारंपरिक वेशभूषा धारण की थी। इस पारंपरिक पहनावे के माध्यम से छात्रों ने भारतीय समाज की विविधता, सांस्कृतिक एकता और विभिन्न सामाजिक व धार्मिक प्रतीकों के महत्व को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया।
विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं के आधार पर इस वर्ष भवानी चंद्रा को 'मिस्टर फ्रेशर' (Mr. Fresher) और ईरानी को 'मिस फ्रेशर' (Miss Fresher) चुना गया, जिन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ छात्रों देविका (स्वागत नृत्य), बिंदु अंचल, साक्षी निराला,जयकिशन, लकेश्वरी , ऐसा पटेल और अन्य छात्रों ने विभिन्न प्रस्तुतियों और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपने जूनियर्स का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में समाजशास्त्र विभाग की ओर से सहायक प्राध्यापक राजेंद्र कुमार भारती ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी अतिथियों, प्राध्यापकगणों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं का सहृदय धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।