धनेश देवांगन बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ

(रायगढ़)कोटवार संगठन छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रमुख प्रेम किशोर बाघ का 14 अगस्त 2026 को रायगढ़ आगमन होने जा रहा है। उनके आगमन को लेकर जिले के कोटवारों में उत्साह का माहौल है। इस दौरान जिलेभर के कोटवार अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रदेश प्रमुख के समक्ष रखेंगे।

बताया गया है कि प्रेम किशोर बाघ कोटवारों की समस्याओं की समीक्षा करेंगे तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ सकारात्मक पहल का आश्वासन भी देंगे। बैठक में कोटवारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, संगठनात्मक विषयों और उनकी मांगों पर विस्तार से चर्चा किए जाने की संभावना है।

कार्यक्रम में जिले की सभी तहसीलों से कोटवार प्रतिनिधियों एवं सहकर्मी कोटवारों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है। जिला एवं तहसील प्रतिनिधियों श्यामलाल, मनोहर लाल, बल्लभ, सुरेंद्र, संजय, विष्णु, धनुर्जय प्रसाद, मुकेश कुमार, संतोष कुमार, केशव प्रसाद, शालिक राम, जितेंद्र कुमार, राम साय, एसओ प्रसाद, अक्षय कुमार, हिमसागर सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी कोटवार साथियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

संगठन को उम्मीद है कि प्रदेश प्रमुख के रायगढ़ दौरे से कोटवारों की लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में सार्थक पहल होगी और संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

रायगढ़। कोटवार संगठन छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रमुख प्रेम किशोर बाघ का 14 अगस्त 2026 को रायगढ़ आगमन होने जा रहा है। उनके आगमन को लेकर जिले के कोटवारों में उत्साह का माहौल है। इस दौरान जिलेभर के कोटवार अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रदेश प्रमुख के समक्ष रखेंगे।