आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों का किया सम्मान   

चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर) ,सेवा संकल्प अभियान के पूरे जिले में आंगन मिलन सेवा का आयोजन आज से किया जा रहा है। इसी क्रम में एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 07 में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों के सेवाभाव की सराहना की।

विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सेवा, जनभागीदारी और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन बच्चों के पोषण, मातृ स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना उपाध्याय, बिकुला मरकाम, कुंती कोरी, उर्मिला साहू तथा मितानिन गौतरहीन मेहर का सम्मान किया गया। सुपोषित बच्चों रुद्र नेति, आदिक पाणिक, तनिष्का वस्त्रकार, शिवांश ध्रुव एवं प्रियांशी पाटले की माताओं को भी सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर न्यौता भोज के साथ महिलाओं एवं बच्चों के लिए भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुरेश सिंह भी मौजूद थे। आंगनबाड़ी केंद्र सकरी-07 की कार्यकर्ता माधुरी कोरी को बच्चों के लिए खिलौने प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में सीडीपीओ सकरी ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।