चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर) मस्तुरी नीट पेपर लीक प्रकरण, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी द्वारा जोंधरा चौक, मस्तुरी में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की गई।

   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मस्तुरी विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपसचेतक श्री दिलीप लहरिया ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों एवं युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है और उनके भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिक शामिल हुए। उपस्थित सभी लोगों ने नीट पेपर लीक प्रकरण से प्रभावित छात्रों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग किये।

  इस अवसर पर विधायक दिलीप लहरिया, ब्लॉक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष कौशल पांडेय, शंकर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष भोलाराम साहू, अजा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल, महामंत्री मनोहर कुर्रे, अमित पांडेय, अजय शर्मा, किसान अध्यक्ष विनोद सिंह, जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, सतकली बावरे, विधायक प्रतिनिधि लखन टंडन, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं छत्तीसगढ़ रत्न गीतकार आशा सुबोध, सुकृता खुटे, बिंदु जायसी, प्रियंका महानंद, वहीदा खान, फरीदा खान, मनोज कौशिक, पिंटु जांगड़े, साहिल मधुकर, गोल्डी यादव, राहुल यादव, गजानंद राठौर, राकेश डहरिया, भारत खांडे, उदय भार्गव, रितुराज, रघुराज पांडेय, वीरू अंचल, साहेब लाल, बलराम घृतलहरे, विजय नामदेव, मीडिया प्रभारी गणेशदत्त राजू तिवारी सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।