कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो चीफ जीपीएम 

    (गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) मरवाही द्वारा मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत युवाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। संस्था द्वारा जिले के पात्र अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रिशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन ट्रेड में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण हेतु निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 18 जून तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आईटीआई मरवाही ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।