देशभर में 351 सरस्वती धाम बनाने की योजना के तहत पेंड्रा के अड़भार में हुआ आयोजन

कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो चीफ जीपीएम 

(गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) पेंड्रा के अड़भार स्थित वासुदेव वैदिक संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यापीठ के नए भवन निर्माण हेतु विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया।


इस नए भवन के निर्माण का सम्पूर्ण दायित्व काशी बा कोठी ट्रस्ट, सूरत (गुजरात) ने अपने ऊपर लिया है। ट्रस्ट द्वारा पूरे देश में 351 सरस्वती धाम के निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना चलाई जा रही है, इसी योजना के तहत वासुदेव वैदिक संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यापीठ अड़भार, पेंड्रा के नए भवन का मंगल भूमि पूजन कार्य सम्पन्न हुआ।


विद्यापीठ के अध्यक्ष सत्य प्रकाश फरमानिया द्वारा काशी बा कोठी ट्रस्ट, सूरत के पदाधिकारियों एवं विद्यापीठ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में 14 सितंबर गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर भूमि पूजन किया गया।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से गया प्रसाद अग्रवाल(बड़े) ,धर्म प्रकाश अग्रवाल, लखन लाल वृंज, नवीन चतुर्वेदी, शिव शंकर तिवारी, सतराम दास आसनानी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, भरत कुमार राय, वीरेंद्र कुमार गुप्ता एवं कुंज बिहारी दीक्षित सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।