(सारंगढ़-बिलाईगढ़)छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम नागरिकों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल से शासकीय अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में संचालित अटल आरोग्य लैब मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। यहां महज चार माह में 23 हजार 001 मरीजों की विभिन्न प्रकार की 86 हजार 975 पैथोलॉजी जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गई हैं। इससे मरीजों को निजी प्रयोगशालाओं में जांच कराने के लिए होने वाले खर्च से राहत मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर बेहतर जांच सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने तथा शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व एवं आवासीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार रात्रे के पर्यवेक्षण में अटल आरोग्य लैब का संचालन किया जा रहा है। अत्याधुनिक जांच मशीनों से सुसज्जित इस प्रयोगशाला में वर्तमान में 134 प्रकार की उच्चस्तरीय पैथोलॉजी जांच सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं। इससे जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को विभिन्न जांचों के लिए अन्यत्र जाने की आवश्यकता कम हुई है।
अटल आरोग्य लैब की इस उपलब्धि में पैथोलॉजिस्ट डॉ. रमेश साहू सहित प्रयोगशाला में कार्यरत सभी चिकित्सा प्रयोगशाला तकनीशियनों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। चिकित्सकीय दल द्वारा मरीजों को समय पर जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। चार माह की अवधि में बड़ी संख्या में मरीजों की जांच होना जिला चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के व्यापक उपयोग को दर्शाता है।
सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिला चिकित्सालय में मरीजों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि आवश्यक जांच के लिए निजी प्रयोगशालाओं में अधिक राशि खर्च करने के बजाय जिला चिकित्सालय में उपलब्ध निःशुल्क अटल आरोग्य लैब की सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
उन्होंने बताया कि मरीजों को और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अटल आरोग्य लैब में शीघ्र ही सूक्ष्मजीव विज्ञान (माइक्रोबायोलॉजी) जांच की सुविधा भी निःशुल्क प्रारंभ करने की तैयारी है। इससे विभिन्न प्रकार के संक्रमण एवं जटिल बीमारियों की पहचान में सहायता मिलेगी तथा मरीजों को जांच के लिए बड़े शहरों या निजी प्रयोगशालाओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
राज्य शासन की पहल और जिला प्रशासन के सतत प्रयासों से जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार जिले के आम नागरिकों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहतकारी साबित हो रहा है। अटल आरोग्य लैब के माध्यम से एक ही स्थान पर अनेक प्रकार की निःशुल्क जांच सुविधाएं उपलब्ध होने से उपचार की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक बन रही है।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।