• दिल्ली में छात्रों पर पुलिसिया दमन के विरोध में कोरबा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया
देवेन्द्र कुमार खूंटे रिपोर्टर कोरबा
(कोरबा) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में आज जिला कांग्रेस कमेटी, कोरबा द्वारा दिल्ली में छात्रों पर हुए पुलिसिया दमन एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी, शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल, किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं अग्रिम संगठनों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान केंद्र सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की गई तथा छात्रों के संघर्ष के प्रति एकजुटता व्यक्त की गई।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य, अपनी मेहनत और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है। लगातार सामने आ रहे परीक्षा घोटालों, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं ने करोड़ों विद्यार्थियों का विश्वास तोड़ा है। ऐसे समय में सरकार का कर्तव्य छात्रों की बात सुनना था, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनकी आवाज़ को लाठियों, गिरफ्तारियों और पुलिसिया दमन से दबाने का प्रयास किया गया।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति अपराध नहीं होती, बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति होती है। यदि छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं तो उनके साथ संवाद होना चाहिए, न कि उन पर बल प्रयोग। यह घटना केवल छात्रों पर हमला नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र और संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार है।
डॉ. महंत ने कहा कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं एवं पेपर लीक प्रकरणों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए लेकिन अब हमारी मांग प्रधानमंत्री के इस्तीफे की है। लेकिन जवाबदेही तय करने के बजाय केंद्र सरकार छात्रों को ही अपराधी साबित करने में लगी हुई है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ देशभर में संघर्ष जारी रखेगी और छात्रों की आवाज़ को संसद से सड़क तक मजबूती से उठाएगी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि आज देश का युवा रोजगार, पारदर्शी भर्ती और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग कर रहा है, लेकिन मोदी सरकार युवाओं को न्याय देने के बजाय उन्हें लाठियां और गिरफ्तारियां दे रही है। यह सरकार हर उस आवाज़ से डरती है जो उससे जवाब मांगती है।
उन्होंने कहा कि जिन छात्रों ने अपने जीवन के कई वर्ष कठिन परिश्रम में लगाए, उनके भविष्य के साथ पेपर लीक माफिया ने खिलवाड़ किया। इसके बावजूद केंद्र सरकार दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने के बजाय आंदोलनरत छात्रों पर पुलिस छोड़ रही है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब छात्रों का मनोबल बढ़ाने और उनकी आवाज़ बनने पहुंचे तो उन्हें भी पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित अनेक विपक्षी नेताओं के साथ किया गया व्यवहार इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक विरोध से भयभीत है। जिस सरकार को छात्रों के प्रश्नों का उत्तर देना चाहिए, वह पुलिस के डंडों से जवाब देने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को यह भ्रम नहीं पालना चाहिए कि दमन से सच्चाई दब जाएगी। देश का युवा अब जाग चुका है। वह अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों से जवाब लेकर रहेगा। कांग्रेस पार्टी युवाओं की इस लड़ाई में हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रहेगी और शिक्षा व्यवस्था को भ्रष्टाचार एवं पेपर लीक माफिया से मुक्त कराने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज का पुतला दहन केवल एक प्रतीकात्मक विरोध नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य, लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा का संकल्प है। केंद्र सरकार को छात्रों की आवाज़ दबाने के बजाय उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए तथा शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार और पेपर लीक की घटनाओं पर जवाब देना चाहिए।
कार्यक्रम में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, कटघोरा नगर पंचायत अध्यक्ष राज जैसवाल, पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा, पुरुषोत्तम कंवर ,देश सचिव हरीस परसाई, विकास सिंह, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहर राकेश पंकज, ग्रामीण विकास सिंह, बी.एन. सिंह, जिला अध्यक्ष शहर मुकेश कुमार राठोर, ग्रामीण मनोज चौहान, पार्षद व् निगम नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल, विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।