स्थापना दिवस पर मरीजों को बांटे उपहार, उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकीय एवं कर्मचारियों का हुआ सम्मान

चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर) श्री शिशु भवन हॉस्पिटल, बिलासपुर ने 14 नवंबर 2026 को अपना 16वां स्थापना दिवस

16 वर्षों की गौरवशाली सेवा के साथ चिकित्सा क्षेत्र में पहचान बना चुका श्री शिशु भवन हॉस्पिटल एवं गरिमामय वातावरण में मनाया। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर 2010 को पद्मश्री डॉ. ए.टी. डाबके एवं डॉ. एस.के. त्रिवेदी के करकमलों से प्रारंभ हुआ यह संस्थान आज 16 वर्षों की सफल यात्रा पूरी कर चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है।

स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रवि द्विवेदी एवं डॉ. प्रणव अंधारे उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रोशन शुक्ला तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मोनिका जायसवाल ने की। समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ एवं कनिष्ठ चिकित्सकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अस्पताल की 16 वर्षों की उपलब्धियों, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं तथा भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

समारोह के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को उपहार पैकेट वितरित कर उनके बीच खुशियां बांटी गईं। इसके पश्चात केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया। अस्पताल की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले ओपीडी, फार्मेसी, कैजुअल्टी, मिल्क बैंक, आयुष्मान एवं नर्सिंग विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से अस्पताल प्रबंधन ने कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और सेवाभाव को प्रोत्साहित किया।

*इस अवसर पर अस्पताल के संचालक डॉ. श्रीकांत गिरी एवं डॉ. पल्लवी गिरी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा चिकित्सा सेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की गई*। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी चिकित्सा संस्थान की वास्तविक सफलता केवल आधुनिक सुविधाओं से नहीं, बल्कि चिकित्सकों और कर्मचारियों की मेहनत, ईमानदारी, समर्पण तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार से सुनिश्चित होती है।

कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक नवल वर्मा ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की 16 वर्षों की गौरवशाली उपलब्धि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, विश्वास और सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने तथा संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

16 वर्षों का विश्वास, सेवा और समर्पण ही श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की सबसे बड़ी पहचान है।