चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर)अकलतरी। मानव सेवा और जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए मां सीता देवी गुप्ता

जी की स्मृति में रविवार 07 जून 2026 को अकलतरी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर काशी गुरुकुल शिक्षा मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, अकलतरी परिसर में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा।

आयोजकों ने क्षेत्र के युवाओं, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

विशेष बात यह है कि शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को “रक्त मित्र कार्ड” प्रदान किया जाएगा। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए प्रत्येक रक्तदाता को विशेष लोवर एवं टी-शर्ट भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। इसलिए सभी स्वस्थ नागरिकों को इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

शिविर का आयोजन काशी गुरुकुल शिक्षा मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय अकलतरी द्वारा किया जा रहा है, जिसमें ग्राम पंचायत एवं समस्त ग्रामवासी अकलतरी का विशेष सहयोग प्राप्त है। 

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान देने का आह्वान किया है।