राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, देश के प्रमुख नेताओं से की मुलाकात

चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर) छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभा प्रशंसा पांडे ने संसद भवन, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बनाया। राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की युवा आवाज़ के रूप में संसद परिसर में उनकी उपस्थिति ने प्रदेश के युवाओं की सहभागिता को एक नई पहचान दी।

    इस अवसर पर प्रशंसा पांडे ने देश के विभिन्न प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्रियों किरेन रिजिजू एवं राजनाथ सिंह, तथा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की।

    इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी एवं मल्लिकार्जुन खड़गे सहित विभिन्न राष्ट्रीय नेताओं से भी मुलाकात की।

   प्रशंसा पांडे का संसद भवन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करना प्रदेश के युवाओं के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। राष्ट्रीय पटल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए उन्होंने यह संदेश दिया कि छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति देश के लोकत