जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर आयोजन समिति ने दिया आमंत्रण

सदानंद कुमार प्रउहा सह-संपादक डीएम इंडिया न्यूज़ 

(कोरबा)कोरबी क्षेत्र में रावण दहन एवं मां दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए आयोजन समिति द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। धार्मिक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक उत्साह से जुड़े इस आयोजन में विभिन्न आकर्षक झांकियों, मनमोहक लाइट सजावट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बनाने की तैयारी है।

आयोजन में कोरबा गोरिल्ला कलाकार झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके साथ ही भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं भगवान हनुमान की भव्य झांकी प्रस्तुत की जाएगी। गाड़ी और रथ के साथ निकलने वाली झांकियां कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी। वहीं, सोमू लाइट वाले की आकर्षक रोशनी और शिवानी वैष्णव की सांस्कृतिक प्रस्तुति आयोजन में विशेष रंग भरेंगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह से की मुलाकात

कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के क्रम में आयोजन समिति के सदस्यों ने जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह के निज निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्हें रावण दहन एवं मां दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया तथा आयोजन की जानकारी साझा की गई।

जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम को भी आमंत्रण

इसी क्रम में समिति के सदस्यों ने जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम के निज निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उन्हें भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। समिति द्वारा जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर आयोजन में सहभागिता का आग्रह किया जा रहा है।

जनपद पंचायत सदस्य कुंती दिनेश केराम से भी मिले समिति के सदस्य

आयोजन समिति के सदस्यों ने जनपद पंचायत सदस्य कुंती दिनेश केराम के निज निवास पर भी मुलाकात कर उन्हें रावण दहन एवं मां दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। 


क्षेत्र के सभी जनपद सदस्यों को जनपद पंचायत कार्यालय में भेंट मुलाकात और आमंत्रण किया गया समिति का प्रयास है कि जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की सहभागिता से आयोजन को सफल बनाया जाए।


धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश

रावण दहन एवं मां दुर्गा विसर्जन का आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा। समिति द्वारा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और यादगार बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। आकर्षक झांकियों, लाइट सजावट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के कारण इस आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह रहने की उम्मीद है।