अमर भारद्वाज सह-स्टेट हेड छत्तीसगढ़ डीएम इंडिया न्यूज़

(कोरबा-गेवरा)राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा दिनांक 02.10.2026 को प्रातः 07:00 बजे विजय नगर हाई स्कूल में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर CISF के अधिकारियों एवं बल सदस्यों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। अभियान के दौरान उपस्थित लोगों एवं विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व, स्वच्छ परिसर तथा स्वच्छ समाज के निर्माण के प्रति जागरूक किया गया।

उल्लेखनीय है कि विजय नगर हाई स्कूल को CISF द्वारा गोद लिया गया है। विद्यालय के विकास, स्वच्छता एवं विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से CISF द्वारा समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है।

कार्यक्रम के माध्यम से सभी से अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने, कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया।


“स्वच्छता अपनाएँ, स्वस्थ समाज बनाएँ” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।